







| Brand: | यूपीएल लिमिटेड |
| Product Code: | 5658 |
| Country of Origin: | India |
| Category: | Crop Protection |
| Sub Category: | Insecticides |
| Sub Sub Category: | POWDER |
यू.पी.एल उलाला एक असरदार सिस्टमिक कीटनाशक दवा है जो धान, कपास और सब्ज़ियों की फसल को भूरे तना छेदक, हरे पत्ती छेदक, जेसिड, एफिड और सफेद मक्खी जैसे खतरनाक कीटों से बचाती है। फ्लोनिकैमिड 50 डब्ल्यू.जी दवा प्रणालीगत क्रिया से काम करती है। उलाला कीटकनाशक कीटों के तंत्रिका तंत्र पर सीधा असर करके उनकी भोजन करने की क्षमता को नष्ट कर देती है, जिससे कीट धीरे-धीरे मर जाते हैं। उलाला कीटनाशक को पानी में घोलकर आसानी से छिड़काव किया जा सकता है, जिससे फसल स्वस्थ रहती है और पैदावार में बढ़ोतरी होती है।
फ्लोनिकैमिड 50 डब्ल्यू.जी
पूरी सुरक्षा: यू.पी.एल उलाला कीटनाशक पौधे के हर हिस्से में पहुंचकर कीटों को नियंत्रित करता है।
कई फसलों में उपयोग: उलाला कीटनाशक धान, कपास, सब्जी और सजावटी पौधों में उपयोग की जा सकती है।
बारिश में भी असरदार: छिड़काव के बाद हल्की बारिश होने पर भी उलाला कीटकनाशक असरदार रहता है।
मिट्टी के लिए सुरक्षित: यह दवा मिट्टी के लाभदायक सूक्ष्मजीवों को नुकसान नहीं पहुंचाती।
आसान उपयोग: यू.पी.एल उलाला कीटनाशक दानेदार रूप में होती है और पानी में आसानी से घुल जाती है।
पत्तियों पर छिड़काव:
प्रति एकड़ 60 से 80 ग्राम दवा का उपयोग करें।
एक पंप में 6 से 8 ग्राम दवा मिलाएं।
काम करने का तरीका: प्रणालीगत क्रिया
यू.पी.एल उलाला कीटकनाशक दवा धान, कपास, भिंडी, बैंगन, सब्जी फसलें और सजावटी पौधों में उपयोग की जाती है।
यू.पी.एल उलाला कीटकनाशक दवा ब्राउन प्लांटहॉपर, ग्रीन लीफ हॉपर, व्हाइट बैक्ड प्लांटहॉपर, एफिड्स, जैसिड्स और व्हाइटफ्लाई जैसे कीटों को नियंत्रित करती है।
फसल | टारगेट कीट | मात्रा (प्रति एकड़) |
|---|---|---|
धान | ब्राउन प्लांटहॉपर, ग्रीन लीफ हॉपर, व्हाइट बैक्ड प्लांटहॉपर | 60–80 ग्राम |
भिंडी | एफिड्स, जैसिड्स | 60–80 ग्राम |
बैंगन | एफिड्स | 60–80 ग्राम |
सजावटी फसलें | एफिड्स, व्हाइटफ्लाई | 60–80 ग्राम |
सब्ज़ियाँ | एफिड्स, व्हाइटफ्लाई, लीफ हॉपर | 60–80 ग्राम |
कपास | एफिड्स, जैसिड्स, व्हाइटफ्लाई | 60–80 ग्राम |
छिड़काव करते समय दस्ताने, मास्क और चश्मा पहनें।
उलाला कीटकनाशक इस्तेमाल करने के बाद हाथ अच्छी तरह धो लें।
दवा को बच्चों और पशुओं से दूर सुरक्षित जगह पर रखें।
यू.पी.एल उलाला कीटनाशक केवल कृषि उपयोग के लिए है।
No reviews yet. Be the first to review this product!

