







| Brand: | बायर क्रॉपसाइंस लिमिटेड |
| Product Code: | 7797 |
| Country of Origin: | India |
| Category: | Crop Protection |
| Sub Category: | Fungicides |
| Sub Sub Category: | Powder |
बायर नेटिवो एक असरदार फफूंदनाशक है जो फसल को पाउडरी मिल्ड्यू, लीफ स्पॉट और येलो रस्ट जैसे रोगों से बचाता है। टेबुकोनाज़ोल 50% + ट्राइफ्लोक्सीस्ट्रोबिन 25% डब्ल्यू.जी, फफूंद की बढ़ने की प्रक्रिया को रोकती है और उन्हें खत्म कर देती है। बायर नेटिवो फंगीसाइड फसल लंबे समय तक सुरक्षित रहती है और पौधे मजबूत बनते हैं। यह दवा रोग आने से पहले भी और रोग लगने के बाद भी काम करती है, जिससे बीमारी फैलने से रुकती है।
टेबुकोनाज़ोल 50% + ट्राइफ्लोक्सीस्ट्रोबिन 25% डब्ल्यू.जी
कई रोगों पर असरदार: बायर नेटिवो फंगीसाइड शीथ ब्लाइट, पाउडरी मिल्ड्यू और एन्थ्रेक्नोज जैसे रोगों को नियंत्रित करता है।
दोहरी क्रिया: बायर नेटिवो प्रणालीगत और संपर्क क्रिया से काम करती है और फसल को पूरी सुरक्षा देती है।
पैदावार बढ़ाए: नेटिवो फंगीसाइड रोग को रोकती है, जिससे फसल स्वस्थ रहती है और अच्छी पैदावार मिलती है।
बारिश में भी असरदार: नेटिवो फंगीसाइड बारिश के बाद भी अच्छा असर करती है, जिससे किसानों के लिए किफायती है।
पत्तियों पर छिड़काव के लिए:
1 लीटर पानी में 0.5 से 1 ग्राम दवा मिलाकर छिड़काव करें।
काम करने का तरीका: प्रणालीगत और संपर्क क्रिया
नेटिवो फंगीसाइड धान, अंगूर, मिर्च, गेहूं, टमाटर, आम, कपास, केला, सेब, पत्तागोभी, मक्का, उड़द, चाय और मूंगफली में उपयोग की जाती है।
बायर नेटिवो फंगीसाइड शीथ ब्लाइट, लीफ ब्लास्ट, नेक ब्लास्ट, ग्लूम डिसकलरेशन, पाउडरी मिल्ड्यू, एन्थ्रेक्नोज, अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट, येलो रस्ट, अर्ली ब्लाइट, ब्लिस्टर ब्लाइट और टिक्का लीफ स्पॉट जैसे रोगों को नियंत्रित करती है।
फसल | टारगेट रोग | मात्रा (प्रति एकड़) |
|---|---|---|
धान | शीथ ब्लाइट, लीफ ब्लास्ट, नेक ब्लास्ट | 80 ग्राम |
अंगूर | पाउडरी मिल्ड्यू | 70 ग्राम |
मिर्च | एन्थ्रेक्नोज, अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट | 100 ग्राम |
गेहूं | येलो रस्ट, पाउडरी मिल्ड्यू | 120 ग्राम |
टमाटर | अर्ली ब्लाइट | 140 ग्राम |
आम | एन्थ्रेक्नोज, पाउडरी मिल्ड्यू | 75 से 100 ग्राम |
कपास | अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट | 120 ग्राम |
केला | सिगाटोका लीफ स्पॉट | 140 ग्राम |
सेब | प्रीमैच्योर लीफ फॉल, पाउडरी मिल्ड्यू | 40 ग्राम |
पत्तागोभी | अल्टरनेरिया लीफ ब्लाइट / लीफ स्पॉट | 120 ग्राम |
मक्का | लीफ ब्लाइट | 140 ग्राम |
उपयोग से पहले निर्देश ध्यान से पढ़ें।
छिड़काव करते समय कुछ भी न खाएं और न पिएं।
दवा को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।
संक्रमण होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
बायर नेटिवो फंगीसाइड केवल कृषि उपयोग के लिए है।
No reviews yet. Be the first to review this product!





