


🎉 आप बचाते हैं ₹31 (17% OFF)
Buying In Bulk?
Get Special Pricing for large orders, contact us now!





| Brand: | सुमितोमो केमिकल इंडिया लिमिटेड. |
| Product Code: | 5470 |
| उद्गम देश: | India |
| Category: | Crop Protection |
| Sub Category: | Herbicides |

एक्सेल मेरा 71 एक असरदार खरपतवारनाशक दवा है जो खेत में उगने वाले अवांछित घास और सभी प्रकार के खरपतवारों को जड़ से खत्म करती है। ग्लाइफोसेट 71% एसजी (अमोनियम साल्ट) दवा प्रणालीगत क्रिया से काम करती है। एक्सेल मेरा 71 खरपतवार की पत्तियों से अंदर जाकर जड़ों तक पहुँचती है और पूरे पौधे की बढ़वार की प्रक्रिया को रोककर उसे धीरे-धीरे सुखाकर नष्ट कर देती है। मेरा 71 खरपतवार नाशक को पानी में घोलकर आसानी से छिड़काव किया जा सकता है, जिससे खेत साफ रहता है, मिट्टी से फसल को अधिक पोषण मिलता है और पैदावार बेहतर होती है।
ग्लाइफोसेट 71% एसजी (अमोनियम साल्ट)
तेज़ अवशोषण: यह दवा खरपतवार की पत्तियों से जल्दी सोख ली जाती है और जल्दी असर दिखाती है।
बारिश में भी असरदार: छिड़काव के बाद हल्की बारिश होने पर भी मेरा 71 खरपतवार नाशकअसर बना रहता है।
तेज़ परिणाम: एक बार के उपयोग से बड़े क्षेत्र के खरपतवार नियंत्रित हो जाते हैं।
कई खरपतवार पर असरदार: मेरा 71 खरपतवार नाशक कासनी, मुत्थी घास, बिष्टा बेल जैसे कई प्रकार के खरपतवारों को नियंत्रित करता है।
आसान उपयोग: मेरा 71 खरपतवार नाशक पानी में घुलने वाले दाने (SG) के रूप में होती है और पानी में आसानी से मिल जाती है।
फोलियर स्प्रे (पत्तों पर छिड़काव):
1 लीटर पानी में 6–7 ग्राम दवा मिलाएं।
15 लीटर पंप में 100 ग्राम दवा मिलाएं।
प्रति एकड़ 150–160 लीटर पानी में 1 किलो दवा का उपयोग करें।
सेलेक्टिव: नॉन-सेलेक्टिव
काम करने का तरीका: प्रणालीगत क्रिया
उपयोग का समय: पोस्ट-इमर्जेंट
मेरा 71 खरपतवार नाशक दवा चाय, कॉफी, नारियल, आम, रबर और अंगूर की फसलों में उपयोग की जाती है।
एक्सेल मेरा 71 अकालिफा, एगरेटम, कासनी, जंगली पालक और दूब घास जैसे खरपतवारों को नियंत्रित करती है।
फसल | लक्षित खरपतवार | मात्रा (प्रति एकड़) | प्रति लीटर पानी | घोल की मात्रा |
|---|---|---|---|---|
चाय व नॉन-क्रॉप क्षेत्र | अकालिफा, एगरेटम, कासनी, जंगली पालक, दूब घास आदि | 1000 ग्राम | 6 ग्राम | 250 लीटर |
बताई गई मात्रा से ज्यादा दवा का उपयोग न करें।
दवा का सीधा संपर्क त्वचा, आँख और मुँह से न होने दें।
दवा को सुरक्षित जगह पर रखें और बच्चों व पशुओं से दूर रखें।
एक्सेल मेरा 71 खरपतवार नाशक केवल कृषि और बागवानी उपयोग के लिए है।
यह उत्पाद पंजाब, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में प्रतिबंधित है।








