एक्सेल मेरा 71 एक असरदार खरपतवारनाशक दवा है जो खेत में उगने वाले अवांछित घास और सभी प्रकार के खरपतवारों को जड़ से खत्म करती है। ग्लाइफोसेट 71% एसजी (अमोनियम साल्ट) दवा प्रणालीगत क्रिया से काम करती है। एक्सेल मेरा 71 खरपतवार की पत्तियों से अंदर जाकर जड़ों तक पहुँचती है और पूरे पौधे की बढ़वार की प्रक्रिया को रोककर उसे धीरे-धीरे सुखाकर नष्ट कर देती है। मेरा 71 खरपतवार नाशक को पानी में घोलकर आसानी से छिड़काव किया जा सकता है, जिससे खेत साफ रहता है, मिट्टी से फसल को अधिक पोषण मिलता है और पैदावार बेहतर होती है।
टेक्निकल नाम:
मुख्य विशेषताएं और लाभ:
तेज़ अवशोषण: यह दवा खरपतवार की पत्तियों से जल्दी सोख ली जाती है और जल्दी असर दिखाती है।
बारिश में भी असरदार: छिड़काव के बाद हल्की बारिश होने पर भी मेरा 71 खरपतवार नाशकअसर बना रहता है।
तेज़ परिणाम: एक बार के उपयोग से बड़े क्षेत्र के खरपतवार नियंत्रित हो जाते हैं।
कई खरपतवार पर असरदार: मेरा 71 खरपतवार नाशक कासनी, मुत्थी घास, बिष्टा बेल जैसे कई प्रकार के खरपतवारों को नियंत्रित करता है।
आसान उपयोग: मेरा 71 खरपतवार नाशक पानी में घुलने वाले दाने (SG) के रूप में होती है और पानी में आसानी से मिल जाती है।
मात्रा और उपयोग का तरीका:
काम करने का तरीका:
उपयोग की फसलें:
मेरा 71 खरपतवार नाशक दवा चाय, कॉफी, नारियल, आम, रबर और अंगूर की फसलों में उपयोग की जाती है।
टारगेट रोग:
खुराक की जानकारी:
फसल | लक्षित खरपतवार | मात्रा (प्रति एकड़) | प्रति लीटर पानी | घोल की मात्रा |
चाय व नॉन-क्रॉप क्षेत्र | अकालिफा, एगरेटम, कासनी, जंगली पालक, दूब घास आदि | 1000 ग्राम | 6 ग्राम | 250 लीटर |
सुरक्षा और सावधानियां:
बताई गई मात्रा से ज्यादा दवा का उपयोग न करें।
दवा का सीधा संपर्क त्वचा, आँख और मुँह से न होने दें।
दवा को सुरक्षित जगह पर रखें और बच्चों व पशुओं से दूर रखें।
नोट:
एक्सेल मेरा 71 खरपतवार नाशक केवल कृषि और बागवानी उपयोग के लिए है।
यह उत्पाद पंजाब, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में प्रतिबंधित है।