








| Brand: | सुमितोमो केमिकल इंडिया लिमिटेड. |
| Product Code: | 6428 |
| Country of Origin: | India |
| Category: | Growth Regulators |
| Sub Category: | PGR / PGP / PGH |
टाबोली सुमिटोमो एक असरदार पौध वृद्धि प्रोत्साहक (प्लांट ग्रोथ प्रमोटर) है जो पौधों की बढ़वार को नियंत्रित कर उन्हें मजबूत बनाता है और फसल की पैदावार बढ़ाने में मदद करता है। पैक्लोब्यूट्राजोल 40% एससी दवा प्रणालीगत क्रिया से काम करती है। यह पौधे के अंदर जाकर अनावश्यक बढ़वार को रोकती है और जड़ों को मजबूत बनाती है, जिससे पत्तियां अच्छी तरह विकसित होती हैं और पौधों में अधिक फूल व फल लगते हैं। टाबोली दवा को पानी में घोलकर आसानी से छिड़काव किया जा सकता है, जिससे फसल स्वस्थ रहती है और पैदावार में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होती है।
पैक्लोब्यूट्राजोल 40% एस.सी
पत्तियों की अच्छी बढ़वार: टाबोली दवा पुरानी और कमजोर फसलों को फिर से मजबूत बनाने में मदद करता है।
ज्यादा फूल और फल: टाबोली सुमिटोमो से फल का रंग, आकार और स्वाद बेहतर होते हैं।
प्रकाश संश्लेषण बढ़ाए: टाबोली सुमिटोमो पौधों में फोटोसिंथेसिस बढ़ाकर अच्छी पैदावार में मदद करता है।
पौधे मजबूत बनें: टाबोली सुमिटोमो से जड़ें गहरी, पत्तियां लंबी और तना मजबूत बनता है।
पत्तियों पर छिड़काव:
6 लीटर पानी में 1 मि.ली. दवा मिलाएं।
15 लीटर पंप में 2.5 मि.ली. दवा मिलाएं।
प्रति एकड़ 200 लीटर पानी में 35 मि.ली. दवा का उपयोग करें।
मिट्टी में ड्रेंचिंग:
प्रति एकड़ 150 से 200 मिली टाबोली मिलाकर डालें।
टाबोली दवा पौधों की बढ़वार को संतुलित करती है, जिससे जड़ें मजबूत बनती हैं और पौधे में फूल और फल ज्यादा लगते हैं।
टाबोली टॉनिक सभी प्रकार की फसलों में उपयोग की जा सकती है और खासकर अरहर (रेड ग्राम) की फसल में ज्यादा असरदार है।
जरूरत से ज्यादा मात्रा का उपयोग न करें।
छिड़काव करते समय दस्ताने, मास्क और चश्मा पहनें।
दवा को पानी के स्रोत और खाने की चीजों से दूर रखें।
टाबोली टॉनिक दवा केवल कृषि उपयोग के लिए है।
No reviews yet. Be the first to review this product!











